प्रिय किसान भाइयों और बहनों, आपके लिए एक खुशखबरी है! बिहार सरकार ने Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana 2025 के तहत रबी फसलों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस योजना के माध्यम से, प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल नुकसान झेल रहे किसानों को 50,000 रुपये तक का मुआवजा प्रदान किया जाएगा।
Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana
इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक आपदाओं जैसे सूखा, बाढ़, आंधी-तूफान आदि से हुए फसल नुकसान की भरपाई करना है। यदि आपकी फसल का नुकसान 20% से अधिक होता है, तो प्रति हेक्टेयर 10,000 रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। वहीं, 20% से कम नुकसान होने पर प्रति हेक्टेयर 7,500 रुपये की सहायता मिलेगी। अधिकतम मुआवजा राशि 50,000 रुपये तक हो सकती है।
आवेदन प्रक्रिया कैसे करें?
आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको किसान पंजीकरण करना होगा। इसके लिए आवश्यक दस्तावेज़ निम्नलिखित हैं:
- आधार कार्ड
- बैंक पासबुक
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- पासपोर्ट साइज फोटो
- भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र या लगान रसीद
- स्वयं घोषणा पत्र
रैयत और गैर-रैयत दोनों प्रकार के किसानों के लिए ये दस्तावेज़ आवश्यक हैं। ध्यान दें, गैर-रैयत किसानों के लिए परिवार के एक ही सदस्य को लाभ मिलेगा।
महत्वपूर्ण निर्देश
- लाभ केवल बिहार राज्य के निवासियों को मिलेगा।
- फसल नुकसान प्राकृतिक आपदा के कारण होना चाहिए।
- सहायता राशि सीधे आपके बैंक खाते में भेजी जाएगी, जो आपके आधार से लिंक होना चाहिए।
Conclusion- Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana
किसान भाइयों, यह योजना आपके आर्थिक सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। समय पर आवेदन करें और योजना का लाभ उठाएं। अधिक जानकारी के लिए आप क्लिक कर सकते हैं।
Read more: